महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष पदयात्रा ✨
"मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।"
— महात्मा गांधी
कल, २ अक्टूबर २०२६ को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती के अवसर पर, उनके सत्य, अहिंसा, बंधुत्व और पर्यावरण-अनुकूल विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर साल की तरह 'विशेष पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।
बापू के विचारों की मशाल को मन में प्रज्वलित रखते हुए, एकता और स्वच्छता का संदेश देने के लिए इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों!
📍 पदयात्रा मार्ग: महात्मा गांधी प्रतिमा (वर्धा) से ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम
⏰ समय: कल सुबह ७:०० बजे
आयोजक:
🌱 पर्यावरणीय विकास केंद्र, मगनवाड़ी (वर्धा)
🤝 राष्ट्र सेवा दल, वर्धा जिला
आइए, गांधी जी के विचारों के पथ पर चलें और एक सतत एवं सुंदर समाज का निर्माण करें!
